
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 7 एवं 8 पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण कार्य के चलते यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 28 मई से 08 जून 2026 तक कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग विस्तार किया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर, 11081/11082 एलटीटी-गोरखपुर, 15103/15104 बनारस-गोरखपुर, 19489/19490 अहमदाबाद-गोरखपुर, 19091/19092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, 18629/18630 रांची-गोरखपुर, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर तथा 01027/01028 दादर-गोरखपुर विशेष सहित कई ट्रेनें भटनी, गोरखपुर कैंट अथवा मऊ तक ही संचालित होंगी। संबंधित खंडों में इन ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा।
इसके अतिरिक्त 11055/11056 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार गोंडा, 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस का थावे तथा 20103/20104 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का भटनी तक किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है।




