
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव को दी गई अंतिम लखनऊ के बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर गुरुवार को Prateek Yadav का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। भाजपा महिला नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव को पूरे परिवार और समर्थकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। प्रतीक यादव को उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान Akhilesh Yadav, Shivpal Singh Yadav समेत यादव परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
पत्नी अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार में शामिल रहीं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे, जिससे बैकुंठधाम श्मशान घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बुधवार को प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आई थी, जिसके बाद परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।





