
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित उच्च जोखिम वाले गांव सिकंदरपुर खुर्द में गुरुवार को विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह के निर्देश पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल और सीएचसी चिनहट के अधीक्षक डॉ. चंदन सिंह यादव की देखरेख में लगाया गया।
शिविर में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के टीबी विभाग के कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान चेस्ट एक्स-रे, ब्लड प्रेशर, शुगर और बीएमआई जैसी जरूरी जांचें की गईं। जिन मरीजों में टीबी के लक्षण संदिग्ध पाए गए, उन्हें आगे के इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ रेफर किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में गांव की प्रधान श्रीमती राम सखी और प्रधान पति लवकुश कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और 200 से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
इस अवसर पर टीवी विभाग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर उदय शंकर मिश्रा, सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर डॉ. पीयूष कुमार सिंह, एक्स-रे टेक्निशियन सुरेंद्र कुमार यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।





