
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बीच केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। पार्टी ने 27 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें से 22 उम्मीदवार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी का माहौल है।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉ. नजमुल हसन गनी ने खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि केरल में पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए डिप्टी सीएम पद पर भी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का दावा बन सकता है।
तमिलनाडु चुनाव को लेकर भी डॉ. नजमुल हसन गनी ने संतोष जताया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वहां दो उम्मीदवार उतारे थे और दोनों ने जीत हासिल की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दक्षिण भारत में IUML की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।





