
- रिपोर्ट: अमित कुमार
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर से वीरता और स्वाभिमान के रंग में रंगने जा रही है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे इलाके में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पोस्टरों और तैयारियों से साफ है कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन होगा।
9 मई को दोपहर 3 बजे जीआईसी स्कूल मैदान से शुरू होकर यह विशाल शौर्य यात्रा गुप्तारघाट स्थित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा तक पहुंची। तलवारों की चमक, जयघोष और महाराणा प्रताप के सम्मान में उमड़ता जनसैलाब… अयोध्या की सड़कों पर क्षत्रिय समाज अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करेगा। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, कैसरगंज पूर्व सांसद बृज भूषण सरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करणी सेना सन्नी सिंह,करणी सेना अध्यक्ष राजन सिंह, आदर्श सिंह, शांतनु कृष्ण सिंह समेत कई बड़े पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहें। आयोजकों ने समाज के लोगों से भारी संख्या में पहुंचकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
“महाराणा प्रताप सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव की पहचान हैं।” अब देखना होगा कि रामनगरी अयोध्या में निकलने वाली यह शौर्य यात्रा किस तरह इतिहास के पन्नों में अपनी अलग पहचान दर्ज करती है।





