
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी : ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष गाड़ी जोधपुर से 24 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा मऊ से 26 मई से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 08 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर जयपुर, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़ होते हुए रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन मऊ से सुबह 4 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, मथुरा और जयपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआर/डी के 02 कोच शामिल रहेंगे।
गर्मी की छुट्टियों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी।





