
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात खत्म होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक होकर भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग सीसीटीवी से बहुत घबराते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष है तो कुंदरकी में डाले गए वोटों की सीसीटीवी फुटेज जनता को दिखाई जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही लाइव हो सकती है, तो मतदान की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं की जा सकती। इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर आम लोगों, खासकर PDA समाज के लोगों का अधिकार छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वोट छीनकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।





