- रिपोर्ट: पंकज झा
चंदौली: जनगणना-2027 के तहत शुरू हुई स्वगणना प्रक्रिया के प्रथम दिन गुरुवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार (वि०/रा०), डॉ. सपना अवस्थी (जिला विकास अधिकारी), बृज भान सिंह (पीडी डीआरडीए) समेत जनपद स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं Self Enumeration कर अभियान की शुरुआत की।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बताया कि जनगणना-2027 भारत की आगामी राष्ट्रीय जनगणना है, जिसके तहत देश के प्रत्येक व्यक्ति, परिवार और आवास से संबंधित आधिकारिक आंकड़े जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना के सुचारू संचालन के लिए स्वगणना एचएलओ चरण निर्धारित किया गया है, जो 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित होगा।डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
प्रशासन का मानना है कि डिजिटल और स्वैच्छिक भागीदारी आधारित यह प्रक्रिया जनगणना को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।





