
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक और बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के बीच वाया छपरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार टर्मिनल से 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार सुबह रवाना होकर गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, कटिहार, पूर्णिया होते हुए अगले दिन जोगबनी पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार शाम जोगबनी से चलकर बरौनीi, गोरखपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह आनंद विहार पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और अन्य श्रेणियों की बेहतर व्यवस्था रहेगी, ताकि लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।




