
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी सुविधा देते हुए नई दिल्ली से सुपौल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक (निर्धारित तिथियों को छोड़कर) नियमित रूप से चलाई जाएगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से रात 9:35 बजे रवाना होकर वाराणसी, गाजीपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी होते हुए तीसरे दिन सुबह सुपौल पहुंचेगी।
वापसी में 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक (निर्धारित तिथियों को छोड़कर) चलाई जाएगी, जो सुबह सुपौल से चलकर Prayagraj और वाराणसी होते हुए अगले दिन दोपहर नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी की पर्याप्त व्यवस्था होगी, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके।




