
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेलवे सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Indian Railways Institute of Signal Engineering and Telecommunications के तत्वावधान में वाराणसी मंडल में ‘कवच 4.0’ प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। भारतेंदु सभा कक्ष में दूरसंचार माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, तकनीशियनों और लोको निरीक्षकों को नई तकनीक की बारीकियों की जानकारी दी गई।
इस दौरान ‘कवच’ (स्वदेशी ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली) के उन्नत संस्करण 4.0 में बेहतर स्थान सटीकता और इलेक्ट्रॉनिक अंतःसंयोजन प्रणाली से सीधे जुड़ाव जैसी आधुनिक सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता M. Munikumar ने इसके तकनीकी पक्ष, वर्तमान प्रगति और चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी दी।




