
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05647 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन गुवाहाटी से 21 मार्च, 2026 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा। 05647 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी 21 मार्च, 2026 को गुवाहाटी से 06.20 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 06.42 बजे, रंगिया से 08.05 बजे, बारपेटा रोड से 10.02 बजे, न्यु बंगाईगांव से 13.00 बजे, कोकराझार से 13.42 बजे, न्यु कोचबिहार से 15.10 बजे, न्यु जलपाईगुड़ी से 17.45 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 18.39 बजे, किशनगंज से 19.00 बजे, बारसोई से 20.02 बजे, कटिहार से 21.30 बजे, नवगछिया से 22.25 बजे, खगड़िया से 23.45 बजे, दूसरे दिन बेगूसराय से 00.02 बजे, बरौनी से 01.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.42 बजे, हाजीपुर से 03.40 बजे, छपरा से 05.25 बजे, सीवान से 06.07 बजे, देवरिया सदर से 07.05 बजे, गोरखपुर से 09.40 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोंडा से 12.15 बजे, सीतापुर जं. से 15.45 बजे, शाहजहांपुर से 17.22 बजे, बरेली जं. से 18.34 बजे, मुरादाबाद से 21.30 बजे, हापुर से 23.22 बजे तथा तीसरे दिन गाजियाबाद से 00.27 बजे छूटकर दिल्ली 01.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।








