
- रिपोर्ट- ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग द्वारा स्थापित “उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव डेटाबेस सेन्टर” का ओरिएन्टेशन प्रोग्राम आज लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार ने मंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर किया।अपर आयुक्त सहकारिता/प्रबंध निदेशक पीसीयू श्रीकान्त गोस्वामी ने योगेश कुमार और अपर आयुक्त बैंकिंग अनिल कुमार को भी सम्मानित किया।
मंत्री ने जताया भरोसा: तकनीक से बदलेगा सहकारिता का चेहरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि, “सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह डेटाबेस सेंटर ग्राम स्तरीय समितियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा और आमजन को पारदर्शी सेवाएं प्रदान करेगा।”
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय सहकारिता मंत्री के मार्गदर्शन में 23 वर्षों बाद नई सहकारिता नीति लागू की गई है, जो इस क्षेत्र को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।
स्मार्ट रिपोर्टिंग टूल्स से जुड़ेगी समितियाँ
मंत्री जी ने बताया कि यह डेटाबेस सेन्टर समितियों को
- स्मार्ट रिपोर्टिंग टूल्स से जोड़ेगा
- डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से युवाओं को सहकारिता से जोड़ेगा
- चुनाव व विभागीय समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होगा
डेटा की गुणवत्ता पर विशेष बल
राठौर ने सभी डाटा एंट्री ऑपरेटरों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे “डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें, ताकि सिस्टम प्रभावी ढंग से कार्य करे।”

अन्य अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
- योगेश कुमार, आयुक्त एवं निबंधक
- अनिल कुमार सिंह, अपर आयुक्त (बैंकिंग)
- श्रीकांत गोस्वामी, प्रबंध निदेशक पीसीयू
- आर.के. कुलश्रेष्ठ, प्रबंध निदेशक, उ०प्र० कोआपरेटिव बैंक
- डेटाबेस सेन्टर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी
कार्यक्रम का समापन अनिल कुमार सिंह द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।





