
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात 1 से 2 जुलाई 2025 की रात की बताई जा रही है। पीड़ित ट्रांसपोर्ट नगर में 6 नंबर पार्किंग के पास रहने वाले हैं, जिनकी स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर – UP 32 FE 5240) घर के बाहर से चोरी हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
About The Author
Views:0





