
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय गुंजा ने अपने 25 वर्षीय पति प्रियांशु की हत्या करवा दी, ताकि वह 55 वर्षीय चाचा जीवन के साथ शादी कर सके।
बताया जा रहा है कि गुंजा और जीवन के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। इस रिश्ते में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए गुंजा ने साजिश रची और उसकी बेरहमी से हत्या करवा दी।
यह घटना समाज में बढ़ते नैतिक पतन और रिश्तों में आ रहे विकृति की एक और भयावह मिसाल बनकर सामने आई है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर गहरा आक्रोश है।
वाकई, अब माहौल दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है।
About The Author
Views:0





