
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल ने उत्कृष्ट संरक्षा एवं सतर्कता कार्य के लिए 14 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों ने हॉट एक्सल, आग, फ्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग टूटने, असामान्य आवाज तथा यात्री के ट्रेन से गिरने जैसी घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को टाला।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं निरीक्षक भी उपस्थित रहे। डीआरएम ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित रेल परिचालन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।




