
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विलफिक्स (WillFix) कंपनी ने अयोध्या में एक नई सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का शुभारंभ सहादतगंज स्थित महिला पॉलिटेक्निक के निकट रज्जन भाई के गैरेज पर कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने फीता काटकर किया।
अब तक वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों की सर्विसिंग के लिए स्वयं सर्विस सेंटर तक जाना पड़ता था, लेकिन विलफिक्स की इस नई सुविधा के तहत ग्राहक घर बैठे अपनी फोर-व्हीलर गाड़ी की सर्विस बुक कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराया है। ग्राहक अपनी जानकारी साझा करेंगे, जिसके बाद कंपनी का कर्मचारी बताए गए पते पर पहुंचकर वाहन को सर्विसिंग के लिए ले जाएगा और कार्य पूरा होने के बाद उसे वापस घर तक पहुंचाएगा।
कंपनी की ओर से बताया गया कि इस सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। फिलहाल यह सेवा पांच किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कंपनी के सीईओ खान मुर्करम की इस पहल की सराहना की और कहा कि फैजाबाद-अयोध्या क्षेत्र में इस तरह की सुविधा पहली बार शुरू की गई है। कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने कहा कि यह अयोध्या के वाहन मालिकों के लिए एक सराहनीय कदम है और लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इसे आधुनिक और ग्राहक हितैषी पहल बताते हुए भविष्य में इसके विस्तार की उम्मीद जताई।





