- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुए का अड्डा संचालन की खबर प्रतिदिन आती रहती है लेकिन जिला प्रशासन निसंदेह कोई कार्रवाई करने की कवायत नहीं करती ! ज्यादातर देखा जाता है कि बिचौलिए महत्वपूर्ण भूमिका में होते हैं जो आजकल पत्रकार के भेष में खूब नाम चमका रहे हैं और पत्रकारिता कमा रहे हैं ! विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बिना किसी सांठ गांठ किसी भी क्षेत्र में जुआ का संचालित होना नामुमकिन है ! कई दिनों से जुए के अड्डे जहां कानून व्यवस्था नतमस्तक दिखता है वहां स्थानीय लोग दबी जुबान में पुलिस को लेकर एक ही बात कह रहे हैं कि जुए का संचालन सिर्फ पुलिस की मदद से ही हो रहा है !
वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि सिर्फ चिन्हित अड्डे पर ही छापेमारी क्यों ..??
3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज , रोहनिया और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई ?
वाराणसी—कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस, नदेसर स्थित कथित जुए के अड्डे पर बुधवार को डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच और एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की ! पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई !
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की दबिश के दौरान कई जुआरी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है, कई लोगों कों भागने में चोट भी आई है !. पुलिस को मौके से बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां, एक कैश काउंटिंग मशीन तथा कुल 38 दुपहिया और 10 चारपहिया वाहन मिले हैं ! बरामद सामान और वाहनों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है !
इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध जुए के कारोबार को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है ! स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि वाराणसी के सिगरा, जैतपुरा, रोहनिया,मुकीमगंज और नरोत्तमपुर जैसे क्षेत्रों में संचालित बताए जा रहे कथित जुए के अड्डों पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी !
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान और बरामदगी का अंतिम विवरण सामने आना बाकी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी !
जुए के संचालन में सहायक की अहम भूमिका में वर्दी वाले