
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक आरोपी की मां दर्जनों महिलाओं के साथ थाने पहुंचीं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की मां का आरोप है कि उनके बेटे को एक फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। इसी के विरोध में वे करीब 70–80 महिलाओं के साथ चौबेपुर थाने पहुंचीं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
थाने के बाहर महिलाओं ने कुछ समय तक नारेबाजी भी की, जिससे मौके पर हल्का तनाव उत्पन्न हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर समझाने-बुझाने की कोशिश की और भीड़ को शांत कराया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपों की निष्पक्षता से समीक्षा की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।




