
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ रेलवे परिसरों और ट्रेनों में मिलने वाले असुरक्षित, संकटग्रस्त या बिछड़े हुए बच्चों को सुरक्षित बचाने का एक निरंतर और संवेदनशील अभियान है। यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि उन अनगिनत बच्चों के लिए जीवनरेखा है, जो किसी कारणवश अपने घरों से दूर भटक जाते हैं। इस पहल के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल ने बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे बाल श्रम, बाल तस्करी तथा लापता बच्चों से संबंधित मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा ऑपरेशन ‘नन्हें फरिश्ते’ के अंतर्गत 442 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज द्वारा संचालित “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत दिनांक 15 फरवरी 2026 को एक नाबालिग बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।





