
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 09481/09482 वटवा (अहमदाबाद)–हावड़ा–वटवा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन कुल 3 फेरों के लिए किया जाएगा।
ट्रेन संचालन की तिथियां
09481 वटवा–हावड़ा विशेष गाड़ी 21, 22 एवं 27 अप्रैल 2026 को वटवा से संचालित होगी, जबकि वापसी में 09482 हावड़ा–वटवा गाड़ी 23, 24 एवं 29 अप्रैल 2026 को हावड़ा से चलाई जाएगी।
मार्ग और प्रमुख ठहराव
यह विशेष ट्रेन वटवा से प्रस्थान कर छायापुरी, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए हावड़ा पहुंचेगी।
वापसी में यही ट्रेन इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होते हुए पुनः वटवा (अहमदाबाद) तक जाएगी।




