
-सहजौर गांव में संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस को देखकर कई आरोपी फरार
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: चन्दौली मुगलसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सहजौर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 5,430 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहजौर स्थित संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से तीन को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, गोविन्द शर्मा निवासी सहजौर तथा पंकज यादव निवासी हलुआ मड़ई पर, थाना सैयदराजा के रूप में हुई है। पुलिस ने जुए के फड़ से 5,100 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी से 330 रुपये बरामद किए।
इस मामले में मुगलसराय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 585/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश, महेन्द्र यादव सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।





