
-‘साधना नीर’ ब्रांड की बोतलें मिलने पर मचा हड़कंप, वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने पेंट्री कार से उतरवाकर की जब्ती
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: ट्रेनों में अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल की बिक्री पर रोक लगाने के लिए रेलवे द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को वाराणसी जंक्शन पर वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई की। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर गाड़ी संख्या 15017 काशी एक्सप्रेस (मुंबई एलटीटी-गोरखपुर) की पेंट्री कार की जांच के दौरान गैर-अनुमोदित पैकेज्ड पेयजल की 12 पेटियां बरामद हुईं।
जांच के दौरान पेंट्री कार में ‘साधना नीर’ ब्रांड की 20 रुपये एमआरपी वाली पानी की बोतलें रखी मिलीं। रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड नहीं होने के कारण टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सभी 12 पेटियों को पेंट्री कार से उतरवाकर जब्त कर लिया। इसके बाद नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की गई।
रेलवे की इस कार्रवाई से ट्रेनों में अनधिकृत पेयजल की आपूर्ति और बिक्री पर निगरानी रखने की गंभीरता सामने आई है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमोदित पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध कराना और पेंट्री कारों में अनधिकृत ब्रांड की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।
रेलवे की नियमित जांच के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है, ताकि रेल यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकें।




