
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर गांव स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और वहां रखे पीतल के बर्तन एवं पूजा सामग्री चोरी कर फरार हो गए।
सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को मंदिर का ताला टूटा मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल अखरी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है।




