
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने तथा “बचपन बचाओ अभियान” के अंतर्गत मानव तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कप्तानगंज के स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन पनियहवां पर ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या 19038 (अवध एक्सप्रेस) के जनरल कोच में यात्री का छूटा हुआ एक बैग प्राप्त हुआ। उक्त बैग को सुरक्षित रूप से रेसुब बैरेक पनियहवां में रखा गया। बाद में यात्री सूरज राय के रेसुब बैरेक पनियहवां पहुंचने पर सत्यापन उपरांत बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।





