
-सद्भावना मंच के समारोह में 57 कवियों ने किया काव्य-पाठ, कवियों का सम्मान
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। प्रयागराज सद्भावना मंच प्रयागराज की ओर से नीमसराय कॉलोनी, मुंडेरा स्थित राज गार्डन में “शब्द-साधना सम्मान समारोह एवं सद्भावना विराट कवि सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने की। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष के.पी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और आयोजन की सराहना की।
संस्था अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’ ने अतिथियों का पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कवि-लेखक समय की प्रतिध्वनि और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर देश और समाज सही दिशा की ओर अग्रसर होता है।
सद्भावना मंच के उपाध्यक्ष एवं प्रचार-प्रसार संयोजक कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सभासद दीपिका सिंह पटेल, डॉ. पीयूष दीक्षित, दुर्गापूजा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मां वैष्णो रामकथा अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, ओमप्रकाश गौतम, चन्द्रसेन शर्मा, मंडी अध्यक्ष सतीश कुशवाहा, निरंकार त्रिपाठी, त्रियुगी नारायण मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रीता बाजपेई की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद राकेश मालवीय, शरत चन्द्र श्रीवास्तव, योगेंद्र मिश्र, शम्भूनाथ श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुशवाहा, आनंद श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मंजूलता नागेश, ब्रह्माणी तिवारी, विजयलक्ष्मी विभा, रश्मि राधे, ललिता पाठक, जगदीश कौर, मिली श्रीवास्तव, योगमाया, श्रीरंग, मनमोहन सिंह तन्हा, सुनील विक्रम सिंह, डॉ. अजय मालवीय, उपेन्द्र पांडेय, एच.एन. पांडेय, आरवी सिंह पथिक, रोहित तिवारी, डॉ. विन्ध्यवासिनी शुक्ल, गुप्तेश्वर पाण्डेय, शैलेन्द्र जय, डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. रामलखन चौरसिया, मधुबाला गौतम, पूर्णिमा पांडेय, ऋचा त्रिपाठी, श्रीराम तिवारी ‘सहज’, कैलाश पाल ‘प्रयागी’, रजनीश राय, धीरेन्द्र सिंह ‘नागा’, अनुभव कुमार, श्याम फतनपुरी, सोमनाथ शुक्ल, कपिल जायसवाल, विपिन ‘दिलकश’, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, प्रियंवदा शुक्ला सहित 57 कवियों ने काव्य-पाठ किया। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे।
इस अवसर पर सभी कवियों को पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महामंत्री शम्भूनाथ श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष रेखा तिवारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’ ने किया।




