
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। आजमगढ़ आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय किरन पाल सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता बरतने और शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पीड़ितों को न्याय दिलाने और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।




