
-महादेव पीजी कॉलेज में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का हुआ विधिवत समापन
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चौबेपुर महादेव पीजी कॉलेज में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का विधिवत समापन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोमनाथ को भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए युवाओं को राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं देश की आत्मा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. दयाशंकर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
मुख्य वक्ता पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ पाण्डेय ने कहा कि सोमनाथ सिर्फ प्रथम ज्योतिर्लिंग धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, संघर्ष और पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक है। 1025 में क्रूर आक्रांता मोहम्मद गजनबी ने इस मंदिर पर हमला किया और उसे तोड़ डाला। इसके बाद भी कई विदेशी मुस्लिम लुटेरों ने इस स्थली पर हमला किया और जमकर लूटपाट कीपरिस्थितियों बदली तो बाद में राष्ट्रवाद की प्रतीक और शिव भक्त महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने इस मंदिर का पुनरुद्धार कराया।
इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारतीय संस्कृति सदैव मजबूत होकर उभरी है।कार्यक्रम का संचालन बीसीए विभाग के प्रवक्ता डॉ. वैभव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. रामनवल सिंह यादव, डॉ. शशि पांडेय, डॉ. प्रतीका पाण्डेय, डॉ. आजाद कपूर, डॉ. अभिषेक झा सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





