
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों एवं आमजन को कथित रूप से अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में करीब 20 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि थाना सिगरा क्षेत्र में कैंट स्टेशन के सामने पिलर नंबर 57 से 60 के पास से गुजरने वाले राहगीरों एवं आमजन को एक महिला अश्लील इशारे कर परेशान कर रही है। सूचना पर एंटी रोमियो टीम-02 मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस का कहना है कि मौके पर प्राप्त सूचना सही पाए जाने के बाद महिला को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0359/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी 12 अगस्त 2026 को पिलर नंबर 57 के पास, कैंट स्टेशन के सामने, थाना सिगरा क्षेत्र में की गई। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




