
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मद्देनजर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी टीम ने स्टेशन परिसर के साथ-साथ कैंट स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल क्षेत्र में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्सल क्षेत्र में विशेष निगरानी की। यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की जांच करते हुए पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा का दायरा बढ़ाया है। पार्सल क्षेत्र में भी चेकिंग कर सामान की जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की समय रहते पहचान की जा सके।

जीआरपी पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और ऐसी कोई वस्तु दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी को सूचना दें।
जीआरपी की सतर्कता बनी सुरक्षा की मजबूत ढाल
15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व से पहले वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मुस्तैदी और व्यापक चेकिंग अभियान सराहनीय कदम है। स्टेशन परिसर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल क्षेत्र तक पुलिस की सक्रिय निगरानी यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की गंभीरता को दर्शाती है।
जीआरपी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।





