
- वाराणसी ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वाराणसी जंक्शन उत्तर रेलवे यार्ड में मंगलवार को संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में रेलवे कर्मचारियों को यार्ड में ट्रेनों और कोचों की शंटिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शंटिंग कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकना रहा, जिससे किसी संभावित दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके। इस दौरान कर्मचारियों को रेलवे नियमावली के महत्वपूर्ण बिंदुओं, मंडल स्तर से जारी संरक्षा परिपत्रों और मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने पूर्व में विभिन्न मंडलों में हुई रेल दुर्घटनाओं के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी कर्मचारियों से संरक्षा नियमों के पालन का आश्वासन भी लिया गया।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक उदय प्रताप सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक पी.पी. पाण्डेय सहित स्टेशन यार्ड के सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।





