
- रिपोर्ट: पंकज झा
North Eastern Railway, Gorakhpur द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 09075/09076 Mumbai Central–Kathgodam Summer Special Train के संचालन अवधि का विस्तार किया गया है। रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन अब मुम्बई सेन्ट्रल से 06 एवं 13 मई 2026 (बुधवार) को तथा काठगोदाम से 07 एवं 14 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को अतिरिक्त 02 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय एवं ठहराव के अनुसार ही किया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन यात्रियों को जो उत्तराखंड और मुम्बई के बीच यात्रा करते हैं। अतिरिक्त फेरों के संचालन से टिकटों की उपलब्धता बेहतर होगी और भीड़भाड़ में भी कमी आएगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा दी गई, जिन्होंने यात्रियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।




