
- वाराणसी ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रामनगर में दर्ज मु0अ0सं0-0184/2026, धारा-85, 108, 115(2), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र शेष नारायण सिंह, निवासी रामपुर, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी को 13 जुलाई 2026 की रात गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को रामपुर, रामनगर, वाराणसी क्षेत्र से रात करीब 10:10 बजे पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




