
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya. ग्राम कंडेला, थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में 25 अगस्त 2026 को हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से रविवार, 6 सितंबर को शोक सभा आयोजित की गई। जिला कार्यालय, लिम्का फैक्ट्री के निकट आयोजित सभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राम लगन मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और परिवार को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शोक सभा में मंडल मुख्य प्रभारी मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू, मुख्य जिला प्रभारी एडवोकेट विनय वर्मा, जिला महासचिव अजय आजाद, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने राम लगन मौर्य की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।





