
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya: पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 06/09/2026 को प्रेस क्लब, अयोध्या में पासी कल्याण परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक राम अवध पासी (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन हनुमान प्रसाद संगठन मंत्री द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से चर्चा किए गए बिंदु:
सामाजिक सुधार और विकास: बैठक में परिषद के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शिक्षा, मृत्यु भोज पर पाबंदी, दहेज रहित विवाह, और पासी एवं बैरासी के मध्य मतभेद समाप्त करने जैसी सामाजिक कुरीतियों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
शौर्य दिवस का आयोजन: आगामी 16 नवंबर 2026 को शिरोमणि पासी राजा सुलहना दिव्य वीर शिरोमणि उदा देवी का शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
संगठन का विस्तार: संगठन का विस्तार करने हेतु तहसील व ब्लॉक स्तर एवं अनुषांगिक संगठन ‘शिक्षा एवं युवा मोर्चा’ के गठन का विस्तार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
संकल्प: उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा आगामी चुनावों में पूर्ण रूप से भाग लेने का संकल्प लिया गया।

सरकार पर आरक्षण को लेकर निशाना:
बैठक में यह बात सामने आई कि सरकार आए दिन आरक्षण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं एवं अफवाहें फैलाती है, कभी आरक्षण खत्म करने की बात तो कभी क्रीमीलेयर की बात करती है।
इस संबंध में सरकार को आगाह किया गया कि पहले सरकारी नौकरियों में पूर्ण रूप से आरक्षण कोटे को भरने, प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने, यह आरक्षण संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दी गई व्यवस्था है।
इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर शैलेंद्र कुमार पासी मंत्री उमेश चंद्र उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद उप मंत्री संगठन मंत्री संजय कुमार हनुमान प्रसाद कल्याण मंत्री सोहनलाल कन्हैया प्रसाद प्रचार मंत्री गंगाराम सांस्कृतिक मंत्री लल्लन कोषाध्यक्ष मालिक राम विधि सलाहकार तथा राजेंद्र बहादुर सहित पासी कल्याण परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे




