
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 27 मई को वाराणसी मंडल के आजमगढ़, बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, मऊ, छपरा, सीवान सहित कई स्टेशनों पर विशेष वृक्षारोपण, पौधा वितरण और सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कपड़ा एवं जूट बैग वितरण, पर्यावरण जागरूकता प्रतियोगिताएं, प्लास्टिक कचरा कम करने पर कार्यशालाएं और सोशल मीडिया कैंपेन भी आयोजित किए गए।रेलवे द्वारा यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, बॉटल क्रशर मशीन के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्टेशनों पर प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए वेंडिंग स्टॉलों की निगरानी भी की गई।





