
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। राजेंद्र प्रसाद घाट के समीप दोपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर उठे सवालों के बीच दशाश्वमेध पुलिस ने मामले में तथ्यात्मक जांच की बात कही है। चौकी प्रभारी दशाश्वमेध अनुज मणि तिवारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुंशी घाट निवासी सोमनाथ यादव नगर निगम वाराणसी से राजेंद्र प्रसाद घाट के पास दोपहिया वाहन पार्किंग संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त होने की बात कही गई है।
पुलिस के अनुसार, पार्किंग में नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है तथा वाहन स्वामियों को संबंधित रसीद उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई है।
चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पार्किंग के लाइसेंस, संचालन की वैधता, नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क तथा रसीद से संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय संबंधित दस्तावेजों एवं तथ्यों का सत्यापन किया जाना ही उचित होगा।
मामले में पुलिस की जांच को अब महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पार्किंग संचालन से संबंधित सभी दस्तावेज और प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप हैं या नहीं।




