
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। मदर सेवा संस्थान और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 15 दिवसीय रंगमंच नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला ‘नाद प्रवाह’ का चबूतरा थियेटर पाठशाला (कोटवा वार्ड नंबर 10, बीकेटी) में समापन हुआ। इस कार्यशाला में कुल 20 स्थानीय बच्चों ने हिस्सा लिया। मुख्य नाट्य प्रशिक्षक, वरिष्ठ रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता महेश चंद्र देवा ने बच्चों को थिएटर के विभिन्न रंगों, बॉडी लैंग्वेज, स्वर अभ्यास (वॉइस कल्टिवेशन) और स्टेज क्राफ्ट की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।
इन होनहार 20 बच्चों को मिले प्रमाण पत्र
कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रमाण पत्र पाने वाले मुख्य प्रतिभागियों में राशी, राजवीर, कृष्णा गौतम, सुधीर कुमार, वैष्णवी, विशाल गौतम, आर्यन गौतम, अंजली गौतम, अनुराग, प्रियल गौतम, आभाष, अभय, प्रज्ञा मथुरिया, अनुष्का गौतम, सुमित, जानवी, अनुज कुमार गौतम, मिष्टी और लवकुश गौतम शामिल रहे।
बेहतरीन नाटकों का होगा तीन दिवसीय नाट्य समारोह में मंचन।
मदर सेवा संस्थान की अध्यक्ष किरन लता ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा ‘चबूतरा थिएटर फेस्टिवल सीजन 10’ के अंतर्गत एक भव्य तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला के आधार पर बच्चों का मुख्य नाटक ‘सुभागी’ तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इस फेस्टिवल में ‘हमें नष्ट ना करो’ का मंचन 11 जून को और ‘वाइफोफोबिया’ 12 जून को मंचन होगा अंतिम समापन पर एकल नाटक सारा जहां है हमारा जैसे बेहतरीन नाटकों की प्रस्तुतियां होगी। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में होगा 11 से 13 जून नाटकों का प्रस्तुतियां।




