
-एडवोकेट धनंजय सिंह के भव्य भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, छोले-चावल व बूंदी के प्रसाद से तृप्त हुए हजारों भक्त
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर सहादतगंज में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। एडवोकेट धनंजय सिंह के संयोजन में विशाल व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां महाबली हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
विधि-विधान से हुआ शुभारंभ
भंडारे का शुभारंभ महाबली हनुमान जी के दिव्य चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। बजरंगबली को छोले-चावल और मीठी बूंदी का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण का श्रीगणेश किया गया। “संकटमोचन की जय” के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
सेवा में जुटे रहे सहयोगी व समाजसेवी
इस पुण्य कार्य में एडवोकेट धनंजय सिंह के सहयोगी हिमांशु सिंह उर्फ़ मन्नू, मुरारपुर शाहपुर के प्रधान पद प्रत्याशी , रजनीश सिंह, सचिन, आश्विक सिंह, अंकित चौरसिया, निखिल चौरसिया ,नमो सिंह यश सिंह के साथ अनेक वरिष्ठजन व समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सभी ने तन-मन से सेवा कर भंडारे को सफल बनाया।
हजारों भक्तों ने पाया आशीर्वाद
सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महाबली हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में आए बाल, वृद्ध, महिला-पुरुष सभी के चेहरों पर भक्ति और तृप्ति का भाव स्पष्ट दिख रहा था।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का यह आयोजन सहादतगंज में धर्म, सेवा और समरसता की मिसाल बन गया। मानो स्वयं पवनपुत्र अपने भक्तों के बीच प्रसाद बांट रहे हों।




