
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। सोनभद्र जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम में सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पूरे जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस ने शानदार कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगैल शिव प्रताप वर्मा की टीम ने माननीय न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रही 2 महिला वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना जुगैल पुलिस को मु0नं0 9720/20, धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0, राज्य बनाम सुमित्रा देवी वगैरह के मामले में वांछित वारंटियों की तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आज सुबह करीब 08:00 बजे ग्राम चतरवार में दबिश देकर घेराबंदी की और दोनों वारंटियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।




