
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। बलिया, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराह का0 श्रवण कुमार यादव, का0 रमेश चौहान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित 25,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिली निवासी चन्द्रवार दुगौली, थाना नगरा, बलिया उम्र करीब 45 वर्ष को उसके घर पर दबिश देकर समय करीब 13:05 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।




