
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को सफलता मिली है।
विनोद मोड़, अमवार पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लेकर आते दिखे। तलाशी में उनके कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में कुल 05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा एवं एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय सोनभद्र में पेश किया गया।




