
-मिल्कीपुर तहसील में दलालों का बोलबाला, बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की उठाई मांग
- रिपोर्ट: अमित कुमार
मिल्कीपुर: मामला अयोध्या जनपद के बहुचर्चित तहसील मिल्कीपुर का है जहां पर तहसील परिसर दलालों का अड्डा बना हुआ है आए दिन बार-बार खबरें भी प्रसारित की जा रही है लेकिन दलालों ने अपना अड्डा जमा लिया है बताते चलें कि जहां एक तरफ बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष पवन शुक्ला द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले संपूर्ण समाधान दिवस में एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें दर्शाया गया था कि दलालों का तहसील परिसर में आना वर्जित है और इस विषय में उप जिलाधिकारी व जिला अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन मिल्कीपुर तहसील में तहसीलदार, से लेकर नायब तहसीलदार, व कानूनगो, लेखपाल आदि कर्मचारियों के पास प्राइवेट मुंशी बनाकर कार्य करवाया जा रहा है सूत्रों की माने तो इसके पीछे मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ का नाम आ रहा जिसका जिक्र पीड़ित ने भी अपने बयान मे किया हैं।

तहसील परिसर मे बने कमरा नंबर 12 मे एक अधिकारी की कुर्सी पर बैठा जिसका तहसील से कोई लेना देना नहीं हैं. जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जब इस संबंध में बार एसोसिएशन अध्यक्ष मिल्कीपुर पवन शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार थाना समाधान दिवस के दिन एडीएम प्रशासन अयोध्या से आए थे तथा उन्हें कई बिंदुओं पर एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।
तहसील अध्यक्ष पवन शुक्ला शुक्ला ने बताया की हमारे किसी वकील के द्वारा पेशकार से कुछ कहासुनी हो गई थी और मामला थाने तक पहुंच गया था जिससे आक्रोशित होकर तहसील में हड़ताल कर दी गई थी जिसको लेकर एडीएम प्रशासन अयोध्या से मुलाकात हुई और दलालों के विषय में चर्चा की गई तो एडीएम प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।





