
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोच्ची तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी अथवा गुम हुए सामान की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी डीडीयू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस, उपनिरीक्षकगण एवं सर्विलांस टीम ने अथक प्रयास करते हुए थाना जीआरपी डीडीयू क्षेत्र के रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
इसी क्रम में 15 मई 2026 को बरामद किए गए विभिन्न कंपनियों के कुल 60 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल प्राप्त करने वाले यात्रियों ने जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए बरामदगी करने वाली टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस सराहनीय कार्य से यात्रियों में रेलवे पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।





