
- रिपोर्ट: पंकज झा.. ✍️
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 0175/2026 से संबंधित आरोपी राजा साहनी (21 वर्ष) पुत्र शिवपूजन साहनी, निवासी ग्राम सूजाबाद, थाना रामनगर को 11 जुलाई 2026 को आमी ग्राउंड, सूजाबाद स्थित अवधूत भगवान आश्रम समाधि स्थल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जबकि बरामद पीड़िता के संबंध में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दीक्षित तथा आरक्षी अखिलेश कुमार की टीम शामिल रही।
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




