
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मैनपुरी में बिजली विभाग के एक अधिकारी की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है। एसडीओ सुखबीर सिंह, जो करहल सब स्टेशन पर तैनात हैं, का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे सरकारी गाड़ी में बैठकर बियर पीते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो उनके ही ड्राइवर ने बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।
हालांकि वीडियो की सत्यता और कार्रवाई को लेकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और एसडीओ सुखबीर सिंह फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।
मामला अब जांच के घेरे में है और संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
About The Author
Views:0





