
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में उस वक्त हंगामा मच गया जब नगर निगम की टीम बंजर जमीन खाली कराने पहुंची और विवाद के दौरान नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव ने किसान राममिलन को थप्पड़ मार दिया।
थप्पड़ लगते ही राममिलन के कान से खून बहने लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर उसे पहले गोसाईगंज सीएचसी, फिर सिविल अस्पताल और अंत में PGI अपेक्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
पीड़ित किसान राममिलन का कहना है कि जिस जमीन को बंजर बताया जा रहा है, उस पर तीन पीढ़ियों से उनका कब्जा है और बरसात के समय जानवरों के भूसे आदि का भंडारण किया गया था।
घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
About The Author
Views:0





