
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: विशाख जी की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फीस विनियमन अधिनियम संशोधन 2020 के तहत निजी स्कूलों से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले के 20 निजी स्कूलों के खिलाफ कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रशासन द्वारा की गई जांच में इनमें से 8 शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
जांच के दौरान दो स्कूलों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए छात्रों की फीस में समायोजन करने का आश्वासन दिया। वहीं अन्य संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 8 स्कूलों को 5-5 लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित स्कूलों को अपना पक्ष रखने के लिए 1 जून 2026 तक का समय दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





