
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ Summit Building में चल रहे जिस अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ था उसके मुख्य मास्टरमाइंड विनीत शर्मा पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से ऑपरेट हो रहे इस हाई टेक रैकेट ने अब तक अमेरिकी नागरिकों से करीब 250 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी की है।
चौंकाने वाला खुलासा ये है कि विनीत शर्मा की कंपनी ‘सोलारिस सॉल्यूशन’ की कुल नेटवर्थ 500 करोड़ से ज्यादा है, ठगी का पैसा सीधे खातों में नहीं आता था, बल्कि अमेरिका से गिफ्ट कूपन के रूप में रूस और चीन होते हुए हवाला के जरिए भारत पहुंचता था।
पुलिस अब सरगना की तलाश में गुजरात और बंगाल पुलिस के संपर्क में है, साथ ही उसकी एक महिला मित्र का नंबर मिलने के बाद उसकी भी तलाश तेज कर दी गई है।
केंद्रीय एजेंसियां भी अब इस बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट की जांच में जुट गई हैं।




