
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लक्सा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और लड़कियों को देखकर कथित तौर पर छींटाकशी, अश्लील गाने और अश्लील हरकत करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष लक्सा के कुशल नेतृत्व में 12 अगस्त को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मजदा पार्किंग के सामने सड़क पर दो व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं एवं लड़कियों को देखकर छींटाकशी कर रहे हैं तथा अश्लील गाने और हरकतें कर रहे हैं। सूचना मिलते ही लक्सा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविन्द चौरसिया पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल चौरसिया, निवासी डी-51/120 पुराना पान दरीबा, सूरजकुंड, थाना लक्सा, वाराणसी, उम्र करीब 36 वर्ष तथा राहुल यादव पुत्र प्रभू नारायण यादव, निवासी डी-69/288 शिवपुरवा, महमूरगंज, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना लक्सा में मु0अ0सं0 0080/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी 12 अगस्त 2026 को मजदा पार्किंग के पास, थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र से की गई।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उ0नि0 राजू कुमार, उ0नि0 विनोद कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल गीता, महिला कांस्टेबल कंचन देवी एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल सलोनी पाण्डेय शामिल रहीं।





